Advertisement

गलत नंबर पर कर दिया है रिचार्ज, तो इस तरह से वापस मिलेंगे पैसे, जानें पूरा प्रोसेस

Wrong Recharge : मोबाइल पर रिचार्ज वैलिडिटी खत्म होने का मैसेज आता है तो टेंशन बढ़ जाती है. आप रिचार्ज कर रहे हैं और वो गलती से किसी और नंबर पर रिचार्ज हो गया तो, जाहिर है कि पैसा डूब गया और फिर से रिचार्ज करना पड़ेगा. गलत नंबर पर रिचार्ज करने के बाद आप कंपनी से पैसे वापस ले सकते हैं. टेलीकॉम कंपनी से रिफंड पाने का तरीका बेहद आसान है.

इसलिए अगर गलती से किसी और नंबर पर रिचार्ज किया तो तुंरत रिफंड की प्रोसेस को फॉलो करें. गलत रिचार्ज होने पर कंपनियां पैसे वापस करने का ऑप्शन देती हैं. ऐसा कई बार होता है जब लोग अपने मोबाइल नंबर के बजाय किसी और नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं.

Wrong Recharge : ऐसे मिलेगा रिफंड

अब रिचार्ज चाहे छोटा हो या बड़ा आप कंपनी से रिफंड ले सकते हैं. चलिए देखते हैं कि गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करने के बाद पैसे कैसे वापस लिए जा सकते हैं.

अगर आपने गलत नंबर पर रिचार्ज किया है तो तुरंत इसकी जानकारी कस्टमर केयर को दें. जिस कंपनी का सिम आप इस्तेमाल कर रहे हैं उस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें और पूरी जानकारी बताएं.

: ईमेल करें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके अलावा आप टेलीकॉम कंपनी की ईमेल आईडी पर भी मेल कर सकते हैं. इसमें आपको जिस नंबर पर रिचार्ज किया है वो मोबाइल नंबर, रिचार्ज अमाउंट और ट्रांजैक्शन समेत सभी डिटेल्स देनी होगी. टेलीकॉम कंपनियों की ईमेल आईडी आप नीचे देख सकते हैं.

Vodafone-Idea (VI): customercare@vodafoneidea.com Airtel: airtelpresence@in.airtel.com JIO- care@jio.com

टेलीकॉम कंपनियां आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई करेंगी. इसके बाद आपका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा.

रिफंड ना मिले तो करें ये काम

अगर कंपनी पैसा वापस करने में आनाकानी करती है या आपको परेशान करती है, तो दूसरे ऑप्शन का सहारा लिया जा सकता है. आप चाहें तो ग्राहक सेवा पोर्टल यानी कंज्यूमर फोरम की मदद ले सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से आप इसका ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यहां कंपनी के खिलाफ शिकायत करें, इससे आपकी मदद हो सकती है.

इस बात का ध्यान रखें कि जिस नंबर पर आपने रिचार्ज किया है वो आपके नंबर से मिलता-जुलता हो. आपके नंबर और गलत रिचार्ज वाले नंबर के बीच एक या दो नंबर का ही फर्क होना चाहिए. अगर नंबर बिलकुल अलग है तो कंपनी रिफंड देने से मना कर सकती है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57