Advertisement

शासकीय नवीन महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मताधिकार से कराया गया परिचित

शासकीय नवीन महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मताधिकार से कराया गया परिचित

सूरजपुर/ शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स धीरेन्द्र जायसवाल द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित छात्रों को मतदाता शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को निर्वाचन के प्रक्रिया में भाग लेने के लिए वोटर आई.डी. रजिस्ट्रेशन, वोटर जागरूकता एप्प व अन्य माध्यमों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संबंधित जानकारिया मुहया कराई गई। सभी उपस्थित जन मतदान के प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग ले इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों, कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्हें अपने मत के अधिकार से भी भलीभांति परिचित कराया गया। इसके पश्चात उपस्थित छात्र -छात्राओं को उनके मोबाइल पर वोटर हेल्प लाईन एप्प इंस्टॉल कराया गया व फार्म-6 का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय जायसवाल, प्राचार्य जे.आर. पैकरा इत्यादि उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47