Advertisement

राज्य में 229 करोड़ के गोबर घोटाले को लेकर विपक्ष का हंगामा, विपक्ष ने कहा – गोबर घोटाला चारा घोटाले से बड़ा घोटाला

रायपुर। राज्य विधानसभा में गोठनों में गोबर खरीदी का मामला उठाते हुए विपक्ष ने छत्तीसगढ़ के गोबर घोटाले को बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य विधानसभा में मामला उठाते हुए राज्य के कृषि मंत्री से जानना चाहा की राज्य में 1 जनवरी 2019 से 30 जून 2023 तक राज्य में कितना गोबर खरीदी हुई और इस खरीदी में कितनी राशि का खर्च किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रश्न पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर गोठान के माध्यम से घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि उक्त अवधि में गोबर खरीदी में 229 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। प्रश्न का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ताम्र ध्वज साहू ने नेता प्रतिपक्ष ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि राज्य में 1 जनवरी 2019 से 30 जून 2023 तक 1 करोड़ 23 लाख 19 हजार 845 क्विंटल गोबर की खरीदी हुई जिसमें 246 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च हुए। विपक्ष ने राज्य में गोबर खरीदी को चारा घोटाले से बड़ा घोटाला करार दिया है। चर्चा में भाग लेते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक और विधायक सौरभ सिंह ने भी गोबर खरीदी में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47