Advertisement

दिलीप कुमार की मौत की अफवाहों के बीच सामने आया सायरा बानो का ट्वीट, फैंस से की ये अपील

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब उनकी मौत की गलत अफवाहों के बीच सायरा बानो ने लोगों को सलाह दी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह जानकारी खुद उनके ट्विटर हैंडल से साझा की गई थी. उनके फैंस इस खबर से परेशान हो गए थे. इसी बीच दिलीप कुमार की मौत की अफवाहों ने फैंस की धड़कने और तेज कर दीं. व्हाट्सएप पर ऐसी अनरगल खबरों का आना शुरू हो गया था. ऐसे में सायरा बानो ने बयान जारी कर न सिर्फ लोगों की चिंताएं दूर की, बल्कि लोगों को एक हिदायत भी दी.

सायरा ने दी लोगों को हिदायत
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से एक हेल्थ अपडेट साझा किया गया. ट्वीट में लिखा गया, ‘व्हाट्सएप के फॉर्वर्ड मैसेजेस पर विश्वास न करें. दिलीप साहब की हालत स्थिर है. आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं का शुक्रिया. डॉक्टर्स के अनुसार वो दो-तीन दिन में घर आ जाएंगे.’ इस मैसेज को देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5


रविवार को अस्पताल में हुए भर्ती

इससे पहले दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सायरा बानो ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘दिलीप साहब को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी. हिंदुजा अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है. साहब के लिए प्रार्थना करें और आप भी सुरक्षित रहें.’

इस परेशानी से जूझ रहे दिलीप कुमार
बता दें, विरल भियानी के इंस्टाग्राम पोस्च के अनुसार दिलीप कुमार बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन से जूझ रहे हैं. इसके अनुसार उनके फेफड़ों में पानी भर गया है. फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि वो अभी वेंटीलेटर पर नहीं हैं. इसके साथ ही उन्हें आईसीयू में भी नहीं रखा गया है. साथ ही डॉक्टर्स ने कहा कि अभी उनकी स्थिति ठीक है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05