चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही….देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…..

चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही….देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// सूरजपुर जिले के चौकी खड़गवां पुलिस को गत दिवस गुरूवार को सूचना मिली कि ग्राम धरमपुर के दलदलीपारा में एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला को अवगत कराया गया जो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

चौकी खड़गवां की पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धरमपुर-दलदलीपारा में घेराबंदी कर राजेन्द्र तिर्की पिता अमरसाय उम्र 34 वर्ष को पकड़ा जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक कृष्णकांत पाण्डेय सक्रिय रहे।