Advertisement

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जिले के विभिन्न संगठनों, संघ और प्रतिनिधिमंडल से सीधा संवाद किया और सभी की मांग, समस्याओं से रूबरू हुए

कवर्धा : उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जिले के विभिन्न संगठनों, संघ और प्रतिनिधिमंडल से सीधा संवाद किया और सभी की मांग, समस्याओं से रूबरू हुए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव कवर्धा के न्यू सर्किट हाउस में जिले के विभिन्न संगठनों, संघ और प्रतिनिधिमंडल से सीधा संवाद किया और सभी की मांग, समस्याओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, मंडी उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, विशेष रूप से उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री सिंहदेव से कवर्धा चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जीएसटी संबधित कठिनाई बताई और समस्या दूर करने के लिए आग्रह किया। इसके साथ ही कबीरधाम ट्रक मालिक संघ ने जिले में शीघ्रता से बॉक्साइट उत्खनन और परिवहन शुरू करने के लिए अनुरोध किया। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी नियमितीकरण के संबंध में आवेदन सौपा, जिला कोटवार संघ ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण की मांग पत्र सौपा है। उपमुख्यमंत्री से इसके अलावा भारतीय किसान संघ, जिला सरपंच संघ, डीएमएफ मद से नियुक्त सेकंड एएनएम ने नियमित मानदेय की मांग की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57