Advertisement

उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यो की समीक्षा की

कवर्धा : उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यो की समीक्षा की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के साथ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर जनमेजय महोबे और प्रभारी सीएमएचओ डॉ महेश सूर्यवंशी ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में किए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहु, अगमदास अनंत उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि एनक्यूएएस, कायकल्प पुरस्कार, मुस्कान पुरस्कार से स्वास्थ्य विभाग कबीरधाम को प्रमाणित किया गया है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग कबीरधाम को बधाई दी। उन्होने कहा कि पहले जिला चिकित्सालय में मानव संसाधन विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी को दूर किया जाएगा, जिससे जिला चिकित्सालय की बेहतर सुविधाएं जिलेवासियों को मिलेगी। उन्हांने डायलिसिस सेंटर के लिए और दो मशीन उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र भेजने निर्देश दिए। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में बनाएं जा रहे छ बिस्तर वार्ड को अतिशीघ्र पूर्ण करने तथा सीएचओ और स्वास्थ्य विभाग में पद की रिक्तियों के बारे में जानकारी ली।
उन्होने ने 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय की बेड संख्या में मरीजों की वृद्धि होने पर और मातृ एवं शिशु एमसीएच की अस्पताल के लिए मांग पत्र, डिजिटल एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन मशीन के लिए मांग प्रस्तुत करने निर्देश दिए । उन्होंने मुख्यमंत्री हॉट बाजार में प्रदेश में जिले की प्रथम स्थिति, आयुष्मान कार्ड, जिला चिकित्सालय की ओपीडी संख्या, सिकलसेल, 108, 102 की सेवाओं, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर और पोषण पुर्नवास में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल पोषण के बारे में जानकारी ली। उन्होने जन्मदर एवं मृत्युदर में कमी लाने के लिए सतत प्रयास करने निर्देश दिए। समीक्षा बैठक जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, जिला परिवार एवं कल्याण अधिकारी डॉ बी.एल.राज, बीएमओ डॉ. संजय खरसन, डॉ विनोद चंद्रवंशी, डॉ. विवेक चंद्रवंशी, डॉ. स्वप्निल तिवारी, राजा डे डीडीएम, जोगेन्दर प्रताप सिंह, सीजीएमएससी के अधिकारी, असलम खान, रूपेश साहू बीपीएम, बालाराम साहू रेडक्रास सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47