Advertisement

छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

रायपुर । राजधानी रायपुर  सहित छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर सोमवार को बारिश के आसार हैं। रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने की संभावना के साथ ही बौछार पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, एक से दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने के साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसी बीच शनिवार और रविवार काे हुई बारिश से सरगुजा संभाग का इंतजार खत्म हुआ। अंबिकापुर सहित जशपुर, कोरिया, सूरजपुर सहित लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। सर्वाधिक बारिश अंबिकापुर और ओड़गी में सात सेमी दर्ज की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

दो सिस्टम की सक्रियता से बारिश
पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी व इससे लगे हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो कि समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर फैला हुआ है। वहीं, एक मानसून द्रोणिका अमृतसर, लुधियाना, बरेली, पटना, बाकुरा होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र के बाद दक्षिण पश्चिम होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47