Advertisement

लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान- पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

पुलिस ने 18 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर। दिनांक 02/08/2023 दिन बुधवार को सूरजपुर जिला संवाददाता सूरज साहू ने बताया कि सूरजपुर जिले में गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा तत्परता दिखाते हुए
गुम हुए मोबाइलों को जैसे ही उनके मालिकों को सौंपा उनके चेहरे खिल उठे। महीनों या वर्षों पहले खोए हुए मोबाइल को पाकर सभी काफी खुश दिखे।मोबाइल फोन गुम होने पर मोबाइल यूजर्स को होने वाला आर्थिक नुकसान और परेशानियों को ध्यान रखते हुए मोबाइल सर्विलांस में लगाकर ट्रेस कर गुम मोबाईल रिकंवर कर मोबाइल धारकों को वापस लौटाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत साइबर सेल को मोबाइल गुम होने संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर उनका तुरंत ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे।लगातार जारी रहेगा गुम मोबाईल खोजबीन का अभियान।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एलिसेला ने बताया कि जिले की पुलिस के द्वारा गुम हुए मोबाईल खोजने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुम मोबाईलों को खोजकर उनके धारकों को वापस किया गया है, मोबाईल पाकर नागरिकों में संतोष का भाव दिखा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, साईबर सेल प्रभारी निलाम्बर मिश्रा, एएसआई देवनाथ चौधरी, आरक्षक युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी, विवेक किण्डो व मंगलमूर्ति नेताम मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47