Advertisement

Horoscope 3 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान में रुझान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार में भी सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। भाइयों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कुछ कार्य बढ़ सकता है। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवर्तन भी सम्भव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार से दूर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं, परन्तु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की परिस्थितियों में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47