डी. ए. वी. पब्लिक स्कूलविश्रामपुर का 32 वा स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ संपन्न

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूलविश्रामपुर का 32 वा स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ संपन्न

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर – डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में आज 5 अगस्त 2023 को विद्यालय का 32 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 5 अगस्त 1991 को डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर अपने अस्तित्व में आया था। विद्यालय की विकास यात्रा में अनेक मेहनती एवं होनहार विद्यार्थियों, शिक्षक – शिक्षिकाओ , अभिभावकों , संस्था प्रमुखों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का इस स्तुत्य योगदान रहा है।
आयोजन का शुभारंभ वैदिक हवन एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती आभा सक्सेना जी अध्यक्षा शिवानी महिला मंडल विश्रामपुर क्षेत्र, सम्माननीय अतिथि श्रीमती शुभा पाठक, एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, जे सी सी मेंबर्स एवं मीडिया से पधारे पत्रकार बंधुओं, तथा गणमान्य अतिथियों का विद्यालय प्राचार्य एच. के. पाठक जी एवं विद्यालय के अध्यापक – अध्यापिका के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया । विद्यालय के संगीत शिक्षक नासिर खान एवं मनीष शर्मा के निर्देशन में कक्षा नवमी के विद्यार्थियों द्वारा सम्माननीय अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना जी ने समस्त विद्यालय परिवार को विद्यालय स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं विविध उपलब्धियाँ निश्चित रूप से गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि डी ए वी संस्था में पढ़ना गौरव की बात है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान दौर में लिखित शिक्षा अपूर्ण है , विद्यार्थियों का बहुमुखी प्रतिभाआयामी व्यक्तित्व का होना बहुत जरूरी है । उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार के सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ की । विशिष्ट अतिथि श्रीमती आभा सक्सेना जी ने अपने वक्तव्य में विद्यालय परिवार विश्रामपुर को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा हर मनुष्य के लिए अनिवार्य है। यह मनुष्य को सभ्य एवं संस्कारित बनाती है। शिक्षा सभी सफलताओं की कुंजी है। हम सभी को शिक्षित होकर श्रेष्ठ नागरिक बनना चाहिये और देश सेवा के कार्य में अग्रणी रहना चाहिए।
विद्यालय प्राचार्य एच .के. पाठक जी ने समस्त विद्यालय परिवार, आमंत्रित अतिथियों एवं सम्माननीय अभिभावकों को विद्यालय स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने स्थापना काल से लेकर अद्यतन विद्यालय सफलता की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते आ रहा है और इसकी विकास यात्रा अनवरत् गतिशील है। विद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि क्षेत्रों में बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आज भी विद्यालय अग्रसर है जिससे विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहें। उन्होंने आमंत्रित अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अग्नि, आदित्य, वायु और अंगिरा सदनों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगात्मक समूह गीत एवं समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से सबका मन मयूर झूम उठा । वरिष्ठ अध्यापक राजेश कश्यप एवं 12वीं कक्षा की छात्राएं अंशु ठाकुर और सृष्टि झा ने अपने भाषण में अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, विकास यात्रा एवं डी. ए. वी. संस्था की गरिमा को प्रकाशित किया। चारों सदनों अग्नि ,आदित्य ,वायु एवं अंगिरा के मध्य समूह गीत प्रतियोगिता में आदित्य सदन ने प्रथम , अंगिरा सदन ने द्वितीय , अग्नि सदन ने तृतीय एवं वायु सदन ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। चारों सदनों के मध्य समूह नृत्य प्रतियोगिता में वायु सदन ने प्रथम ,अंगिरा सदन ने द्वितीय, आदित्य सदन ने तृतीय एवं अग्नि सदन ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक एल. के. दास एवं विद्यालय के विद्यार्थी अंजलि सिंह , हंसिका प्रजापति , अक्षत सिंह और राजदीप सिंह चौहान ने किया। वरिष्ठ अध्यापक श्री सी. पंडा के द्वारा आभार ज्ञापित किया गया । सामूहिक शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।