छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री वर्मा

मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री वर्मा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण

रायपुर/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम बोरिद में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने यहाँ पर 50 लाख रुपये लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, कुर्मी भवन और पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री वर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हक छिनने की बात महाभारत में तो सम्पत्ति वितरण की बात रामायण में है। कथा सुनने की बजाय कथा की बातों को जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को संस्कारवान बनाये। घर में राम को अवतरित करना हो तो माताओं को कौशल्या बनना पड़ेगा। मंत्री वर्मा ने प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने रामायण में बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने सुमधुर स्वर में रामायण की पंक्तियों को उद्घृत किया। मंत्री वर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम के विकास कार्य के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। समारोह को श्री जितेन्द्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि और मानस प्रेमी जनता उपस्थित थी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!