Advertisement

लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश-कलेक्टर परस्पर समन्वय से लोगों को सरकारी योजनाओं को दिलायें लाभ

बेमेतरा 09 जून 2021नव पदस्थ कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे समय सीमा की बैठक लेकर लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम अधिकारियों से परिचय के उपरांत बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय संभागायुक्त कार्यालय जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ (पी. एन. जी.) से प्राप्त पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। जिलाधीश ने कहा कि कोविड संक्रमण का खतरा अभी टला नही है। अपना ख्याल रखें और अपने परिवार का भी ख्याल रखें। उन्होने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने की समझाइश दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिलाधीश ने कहा कि शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इस दिशा मे अधिकारी परस्पर समन्वय से कार्य करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम के लिए सूची तैयार कर जिला पंचायत के सीईओ के पास प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के वर्चुअल योगाभ्यास के संबंध मे उप संचालक समाज कल्याण विभाग को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक मे अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।

समा.क्र.25/समाचार

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57