रायपुर

बीजेपी ने उठाया धर्मांतरण का मुद्दा, 19 को सीएम हाउस का घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण राज्य सरकार के नेतृत्व धर्मांतरण हो रहा है। जिस प्रकार से धर्मांतरण को लेकर आदिवासी समाज में जो आक्रोश बनता हैय़ अन्य समाज में जो आक्रोश बनता है, वह यह बताता है कि राज्य के भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण का खुला खेल हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया था कि भाजपा के शासनकाल में 80 हजार परिवारों का धर्मांतरण कराया गया है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दावा भी किया है कि छत्तीसगढ़ के कुशासन के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों में आक्रोश है, नाराजगी है, और इसलिए इस सरकार को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को दुनिया में शर्मसार करने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। 2023 में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

धान खरीदी के मामले में उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में कांग्रेसी स्वीकार करते हैं कि राज्य सरकार केंद्र के एजेंसी के रूप में धान की खरीदी करती है। दूसरा इन्होंने विधानसभा में स्वीकार किया कि केंद्र सरकार इसके लिए इनका 1 हजार करोड़ रुपए दिए हैं और भारत सरकार राज्य सरकार से धान से बने हुए चावल की खरीदी करती है। उसका भुगतान धान का समर्थन मूल्य निर्धारित है। उसके अलावा भी ट्रांसपोर्टिंग, सुतली, बोरी का पैसा भारत सरकार देती है। यह दोहरा चरित्र कांग्रेस का है जो इस मामले में फिर से उजागर हो रहा है। अरुण साव ने कांग्रेस सरकार से कहा कि जनता के बीच भ्रम फैलाना बंद करें, चुनौती देता हूं कि आप आगे आए और आदेश जारी करें।

पीएससी घोटाले को लेकर भाजयुमो के सीएम हाउस घेराव को लेकर अरुण साव ने कहा कि घोटाला हुआ है, यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। आज छत्तीसगढ़ के आम जनता के साथ युवाओं में भी आक्रोश है और उनकी आवाज को बुलंद करने का काम, उन्हें न्याय मिले, इसको लेकर 19 जून को युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव का आंदोलन तय किया है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!