Advertisement

ओमप्रकाश को 10 दिनों में मिली अनुकम्पा नियुक्ति : वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जताया आभार

बलौदाबाजार जिले के ओमप्रकाश साहू को जिला प्रशासन द्वारा आवेदन करने के 10 दिनों में की अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जब वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार जिले में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जिले में अनुकम्पा नियुक्ति से लाभान्वित ओमप्रकाश साहू भी उनसे रू-ब-रू हुए।

ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उनके पिता चोवाराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमेरा में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे। कोरोना संक्रमण के कारण 18 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन किया, जिस पर तत्परता से कार्य करते हुए जिला प्रशासन ने 10 दिवस के भीतर ही सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। ओमप्रकाश ने इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से उनको और उनके परिवार को बड़ा सहारा मिला है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री बघेल ने ओमप्रकाश से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में हमने बहुत से अपने साथियों को खोया है, कई परिवारों के मुखिया को भी खोया है और यह दुख आपको भी उठाना पड़ा। सरकार ऐसे समय में उन सभी लोगों के साथ खड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी साथियों ने पीड़ित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए बहुत ही उदारतापूर्वक त्वरित फैसला लिया। शिथिलीकरण के इस निर्णय से केवल शिक्षा विभाग में ही 700 से अधिक लोगों की अनुकंपा नियुक्ति हुई है। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर सुनील जैन ने बताया कि जिले में 57 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57