Advertisement

लापरवाह बस के ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा, लोगों ने सूचना दी, जानिए क्यों?

लापरवाह बस के ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा, लोगों ने सूचना दी, जानिए क्यों?

बलौदाबाजार। पुलिस की सक्रियता से बस में बैठे यात्रियों की जान बचाई है और एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची. पलारी पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि रायपुर से बलौदाबाजार की ओर आ रही गुरु कृपा ट्रेवल्स बस का चालक शराब के नशे में बस को लहराते हुए चला रहा है. जिससे सड़क पर चलने वाले कुछ लोगों को ठोकर मारते और दुर्घटना कारित करते-करते बचा है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूचना पर पुलिस ने बस का पीछा कर ग्राम अमेरा के पास रुकवाया. जिसके बाद बस चालक को बस से उतरवा. उस समय वह काफी नशे में था साथ ही कंडक्टर ने भी नशा कर रखा था. नाम पूछने पर चालक ने अपना नाम राजकुमार लूनिया पिता मनोहर लाल उम्र 33 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा बताया. बस क्र. CG15 AB 0226 और बस चालक को थाना पलारी लाया गया आरोपी बस चालक के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई. साथ ही शराबी बस चालक के विरुद्ध धारा 279 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए पृथक से धारा 151,107/116 जा.फौ. के तहत भी कार्रवाई की गई है. बस में बैठे लोगों ने पलारी पुलिस को धन्यवाद दिया.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05