छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Jagdalpur News: मंडी शुल्क बढाना किसानों के साथ अन्याय:तरुणा साबे बेदरकर

मंडी शुल्क बढाना किसानों के साथ अन्याय:तरुणा साबे बेदरकर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जगदलपुर: आम आदमी पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कॉग्रेस सरकार द्वारा व्यापारियों पर प्रति 100 रू में 3 रू मंडी शुल्क बढाना नाजायज है,इससे कॉग्रेस की दोहरा चरित्र उजागर होती है,जो कॉग्रेस किसान आंदोलन में किसानों के साथ खडे होने की बात करती थी,और पूरे प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने की बात कहती थी,वह आज व्यापारियों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से किसानों से मंडी शुल्क वसूल रही है,सबको पता है कोई भी व्यापारी टैैैैैक्स अपने घर से नही देता है,वह ग्राहको से ही इसकी वसूली करता है,आज मंडी शुल्क 5 रू सैकडा हो जाने से 1 क्विटंल धान में 50 रू का मंडी शुल्क व्यापारियो को लग रहा है,लेकिन व्यापारी किसानों के उपज को 200 से 300 रू कम में खरीद कर रहा है,वह मौके का फायदा भी उठा रहा है,इस तरह किसान को कॉग्रेस सरकार द्वारा व्यापारियों के माध्यम से लूटा जा रहा है,यह सरकार वास्तव में किसान विरोधी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आगे तरुणा ने कहा कि पहले तो किसानों से बारदाने के नाम पर वसूली कि गई,40 रू के बारदाने को 18 रू में किसानों से लिया जा रहा है,जानबूझकर बारदाना के आपूर्ति को बाधित किया गया,सिर्फ कुछ व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए, आज किसान अनाप सनाप रेट में बारदाना लेने को मजबूर है इसके लिए प्रदेश के बघेल सरकार पूर्ण रूप से दोषी है।

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कड़े शब्दों में यह चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार मंडी शुल्क को तत्काल वापस ले तथा किसानों को बारदाना उपलब्ध कराए अन्यथा पार्टी किसानों से साथ मिलकर मंडियों में प्रर्दशन करने को बाध्य होंगी।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!