Advertisement

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! छग से होकर गुजरने वाली ये 4 पैसेंजर रद्द…देखिये लिस्ट..!!

रायपुर।  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल सेक्शन में रेलवे दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 19 से 23 अगस्त, 2023 (05 दिन) तक चलेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

CG Train Canceled : रद्द होने वाली गाडियां:-
  • 1) दिनांक 18 से 23 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08264 बिलासपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 2) दिनांक 18 से 23 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 3) दिनांक 19 से 24 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4) दिनांक 19 से 24 अगस्त, 2023 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08278 रायपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
CG Train Canceled : परिवर्तित मार्ग चलाने वाली गाडियां:-
  • 1) दिनांक 19 अगस्त, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सरला रोड- संबलपुर सिटी होकर चलेगी ।
  • 2) दिनांक 19 अगस्त, 2023 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी- सरला रोड होकर चलेगी ।
  • रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47