Advertisement

वट सावित्री की पूजा करने शहर भर में बरगद के पेड़ों के पास महिलाएं नजर आई


संजू रजक /ब्यूरो चीफ/ अंबिकापुर/पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने उपवास रख की वट सावित्री की पूजा,बरगद के वृक्ष के फेरे लगाकर अक्षत सुत्र बांध कर महिलाओं ने पति के लंबे उम्र की कामना की,वट सावित्री की पूजा करने शहर भर में बरगद के पेड़ों के पास महिलाएं नजर आई,पूजा करने आई

महिलाओं ने बताया कि सभी सुहागिनों के लिए यह पूजा बहोत खास होती है,साल भर में एक बार आने वाले इस पूजा का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता हैं।

महिलाएं पूरा श्रृंगार कर बरगद के वृक्ष की पूजा करते है साथ ही महिलाएं उपवास रख कर वृक्ष का फेरा लगाती है और फल फूल व श्रृंगार चढ़ाया जाता है,और रक्षा सुत्र भी बांधते है,पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं फलहार करती है।

पूजा के बाद महिलाएं अपने पति का आशीर्वाद लेकर प्रशाद खिलाती है

वही संक्रमण के दौर पर शहर में हो रही वट सावित्री की पूजा करने आई महिलाएं कोविड नियमो का पालन कर सके जिसको लेकर जिला प्रशासन की टीम भी अपनी नजर बनाए हुए है,महिलाओं को सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए प्रशासन के द्वारा मास्क का वितरण भी किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47