Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के पदोन्नति करने हेतु मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन  :  प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव…………..

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के पदोन्नति करने हेतु मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन  :  प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव…………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा //  छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में एकप्रतिनिधि मण्डल द्वारा अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में युवाओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें लेख है कि संगठन को स्वास्थ्य विभाग के नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश के शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों में शासन के निर्देशनुसार निरंतर कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति किया जा रहा है किन्तु, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, अम्बिकापुर, सरगुजा संभाग का पत्र क्र./241/स्था./2023, दिनांक 04.05.2023 के द्वारा संचालक स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ रायपुर जी से विभागीय पदोन्नति हेतु आरक्षण के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया था। जिसके तहत् संचालक स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ नया रायपुर का पत्र पृ.क्र./स्था.अवि./197/2023/483 रायपुर, दिनांक 06.06.2023 के द्वारा अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से विभागीय पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान रहेगा के संबंध में मार्गदर्शन चाही गई है। जो आज दिनांक तक कार्यवाही नहीं की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों के कई वर्षों से पदोन्नति नहीं किये जाने से कर्मचारियों की आर्थिक छति हो रहा है।  ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुधीर राणा, राजेश्वर सिंह, अजय शुक्ला, जिला सचिव संजय यादव, विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, सह कोषाध्यक्ष मुकेश झलरिया, संगठन सचिव राकेश पुरी, सुरेश गायकवाड़, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा विजय गुप्ता, आनंद तिर्की, योगेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, निरंजन लकड़ा, सचिन पैकरा, महेश यादव, सुषमा मिंज, सलपा तिर्की, टिकेश्वर पैकरा, संजय लकड़ा, विक्रम लकड़ा, अलेक्स कुजूर, अनुराग मिंज, कल्याण सिंह, निशांत दुबे, सूरज गुप्ता, संतोष वर्मा, राजकुमार उपाध्याय, मनोज सोनी, सागर मिश्रा, सुनील सिंह, कौशलेन्द्र पाण्डेय, प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47