Advertisement

एसडीओपी बेरला एवं चौकी कंडरका ने हसदा में लगाया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

एसडीओपी बेरला एवं चौकी कंडरका ने हसदा में लगाया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, यातायात के नियमों के संबंध में आमजनों को किया गया जागरूक।

सड़क में घुमते, बैठे मवेशीयों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओ के संबंध में दी गई समझाईस ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैैं। इस अभियान के तहत 24 अगस्त को एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल एवं पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि डीएल सोना एवं अन्य स्टाफ, पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम हसदा में ग्रामवासियों को साइबर क्राइम से बचने तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगो को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई तथा आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। तथा ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा किया गया।
साथ ही मवेशी मालिकों से अपील किया कि अपने मवेशीयों को बांध कर रखें, ताकि इनकी वजह से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकें। मवेशी के सडकों पर घुमने, बैठने से सडक दुर्घटना होती हैं, जिससे लोगों और मवेशीयों की जान चली जाती हैं तथा चरवाहों की देखरेख में चराने के लिए भेजने, सडक पर स्वतंत्र रूप से घुमने हेतु न छोडने के संबंध में समझाईस दी गई। इस दौरान डीएसपी बेरला तेजराम पटेल एवं पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि डीएल सोना व अन्य स्टाफ एवं ग्राम हसदा के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47