Advertisement

UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा-2020 की नई तारीख, दो अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2020 के लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। दो अगस्त से सिविल सेवा परीक्षा-2020 के इंटरव्यू कराने का निर्णय लिया है। बता दें कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण इंटरव्यू टाल दिए गए थे। आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू का इंतजार अब खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सूचित किया है कि वह 2 अगस्त से सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 के लिए साक्षात्कार फिर से शुरू करेगा। इससे पहले, साक्षात्कार की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की गई थी, लेकिन देश में बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण इसे रोकना पड़ा था।

UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) से गुजरना होता है। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण आयोग ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए होने वाले साक्षात्कार इस वर्ष अप्रैल में टाल दिए थे।

हालात की समीक्षा की गई- UPSC

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

UPSC की ओर से जारी वक्तव्य में बताया गया, ‘‘हालात की समीक्षा करने के बाद आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए व्यक्तित्व परीक्षण की प्रक्रिया दो अगस्त 2021 से आरंभ करने का निर्णय लिया है।’’ उसने बताया कि साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा इन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

23 मार्च को आए थे मुख्य परीक्षा परिणाम

मुख्य परीक्षा के परिणाम इस वर्ष 23 मार्च को घोषित किए गए थे तथा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करने के लिए 26 अप्रैल की तारीख तय की गई थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन्हें एहतियाती तौर पर टाल दिया गया।

जारी हुई अधिसूचना
यूपीएससी ने अपनी अधिसूचना में कहा कि स्थिति की समीक्षा करने के बाद आयोग ने 02.08.2021 से सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का व्यक्तित्व परीक्षण शुरू करने का फैसला किया है।अधिसूचना में आगे कहा गया है कि उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार इसे आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in और https://www.upsconline.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग के इंटरव्यू को फिर से आयोजित कराने के फैसले पर छात्रों ने खुशी जताई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पैदा हालात को देखते हुए, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया था, जो 27 जून, 2021 को होनी थी। अब, यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47