Advertisement

इस वर्ष किसानों को 95 करोड़ से अधिक ऋण वितरण का लक्ष्य, अब तक 24 करोड़ के ऋण वितरित

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/सरगुजा// खरीफ वर्ष 2021 में जिले के किसानों को केसीसी के द्वारा 95 करोड़ 70 लाख ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा सहकारी समितियों के द्वारा अब तक 24 करोड़ 22 लाख रुपये का ऋण किसानों को वितरित किया जा चुका है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी पीसी गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021-22 हेतु खरीफ अल्पकालीन ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ऋण में नगद राशि तथा सामग्री दोनो शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि खरीफ सीजन की खेती की तैयारी हेतु किसान सक्रिय हो गये है और सहकारी समितियों से खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव कर रहे है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किसानों को खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियो को निर्देशित किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47