Advertisement

BSF ने भारत-बांग्‍लादेश बॉर्डर पर पकड़ा संदिग्‍ध चीनी नागरिक, पूछताछ जारी

कोलकाता /आज पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके में बीएसएफ के जवानों ने एक चीनी नागरिक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान जब उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिए तो तुरंत संबंधित एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उससे एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। बीएसएफ के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। चीनी घुसपैठिए ने अपना नाम चीन के हुबेई निवासी हान जुनवे बताया। पूछताछ और बरामद पासपोर्ट से पता चला कि वह 2 जून को बिजनेस वीजा पर बांग्लादेश के ढाका पहुंचा और वहां एक चीनी दोस्त के साथ रहा।

8 जून को वह बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिला के सोना मस्जिद आया और वहीं रहा। 10 जून को, जब वह भारतीय क्षेत्र के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तो उसे बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

गुरुवार को बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अंतरराष्‍ट्रीय बॉर्डर पर संदिग्‍ध शख्‍स को पकड़ा था। उसकी पहचान जुनवेई हान के रूप में हुई है। जब उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक उत्‍तर नहीं दे सका। आगे की कार्रवाई के लिए उसे स्‍थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सौंप दिया गया।

कालियाचक पोस्‍ट पर है संदिग्‍ध

गुरुवार सुबह 7 बजे पकड़े गए हान की उम्र 35 साल है। जांच में उसके पास से एक लैपटॉप, चीन का पासपोर्ट, तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड समेत कुछ दूसरा सामान मिला है। बीएसएफ के प्रवक्‍ता के अनुसार, उसे कालियाचक पोस्‍ट पर रखा गया है। सबं‍धित एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

अंग्रेजी समझने में हो रही है परेशानी
सूत्रों का कहना है कि हान शायद अंग्रेजी नहीं समझ पा रहा है, इसलिए मंदारिन (चीन की भाषा) में एक्‍सपर्ट किसी सुरक्षा अधिकारी को बुलाया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही उससे मिली जानकारी के बारे में खुलासा हो पाएगा। बीएसएफ, स्‍थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां तीनों मिलकर यह पूछताछ कर रही हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47