छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एसपी ने ली जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक

एसपी ने ली जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अधिकारियों का मीटिंग लेकर कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने निर्देश

मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) ने समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना, चौकी प्रभारियो, यातायात प्रभारी एवं चुनाव सेल प्रभारी की बैठक लेकर अगामी विधानसभा चुनाव के समय मतदान केन्द्रों की अद्घतन स्थिति एवं विधानसभा चुनाव के मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता की जानकारी ली। जिसमें कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, क्षेत्र में हो रहे अपराध नियंत्रण हेतु मुखबीरी/सूत्रों को बनाये रखने, थाना/चौकी प्रभारियो को समाधान शिकायत हेल्प लाईन नंबर 9479257558 में आने वाली शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही करने, जप्ती माल की निकाल हर संभव प्रयास कर करने, जप्ती माल एवं थाना के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने तथा अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा पर नियंत्रण करने, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, पेंशनदारान, 173 (8) के तहत आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी एवं 299 के फरार आरोपियों को भी तस्दीक करने, लघु अधिनियम, जिला बदर एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने, लंबित अपराधो, मर्ग, गुम इंसान, लंबित शिकायतो का शीघ्र निकाल करने तथा लंबित संमंस, लंबित वारंट व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी व विवेचको और आरक्षकों को संवेदनशील बनाने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, संपत्ति सम्बन्धी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रख सख्त कार्यवाही करने, आगामी लोकसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना प्रभारियों को मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियो हेतु किया निर्देशित तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने, ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड, साइबर क्राईम, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनता को जागरूक करने, ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करने, थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने एवं सभी थाना व चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने निर्देशित किया गया। सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। अंजोर रथ एवं चेतना अभियान के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्कुली बच्चो कों जागरूक किए जाने तथा कार्यवाही में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही बरतने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तथा असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों, गुण्डों,शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध ठोस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने, शस्त्रों को लाने ले जाने पर निर्वाचन अवधि में प्रतिबंधित करने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था करने, प्रत्येक मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी ली जावे। कमी होने पर संबंधितों को अवगत कराकर दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करने, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने थाना क्षेत्र में स्वयं थाना प्रभारी को भ्रमण करने एवं निगरानी बदमाश, माफी एवं गुण्डा बदमाशो, सजायाब, सस्पेक्ट की चेकिंग करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, समाधान सेल प्रभारी डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी बृज किशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मुकेश जोशी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, एसपी रीडर, साइबर प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!