Advertisement

कर्तव्य में लापरवाही: ASI गजेंद्र शर्मा निलंबित, थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय लाइन अटैच

कर्तव्य में लापरवाही पर ASI गजेंद्र शर्मा निलंबित, थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय लाइन अटैच

बिलासपुर/09 अगस्त 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर सिटी कोतवाली के रात्रि अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गजेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय को अपने अधीनस्थ स्टाफ पर नियंत्रण न रखने के कारण लाइन अटैच किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

घटना 5 अगस्त 2025 की है, जब मृतक दीपक साहू रात में थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रात्रि अधिकारी ASI गजेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर MLC कराया, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन, 8 अगस्त 2025 को आरोपियों ने दीपक साहू की हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा पदीय कर्तव्यों में उदासीनता बरतने पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57