Advertisement

पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर केस: माँ बोलीं—पति को गोली चलाते नहीं देखा, पिता पर चार्जशीट दाखिल

पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में नया खुलासा: माँ बोलीं—”पति को गोली चलाते नहीं देखा”

नई दिल्ली। पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में अब चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में राधिका के पिता दीपक यादव को मुख्य आरोपी बनाते हुए आरोपपत्र (Chargesheet) दाखिल किया है। वहीं, राधिका की माँ मंजू यादव ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पति को गोली चलाते नहीं देखा।

मंजू ने कहा, “मेरे पति दीपक यादव के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी, लेकिन मैंने उन्हें अपनी बेटी पर गोली चलाते नहीं देखा। घटना के बाद से मैंने अपने पति से कोई बात नहीं की है और न ही उनसे मुलाकात की है। मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी को कैसे या क्यों गोली मारी गई।”

हालाँकि, दीपक यादव ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने ही अपनी बेटी पर पाँच गोलियाँ चलाई थीं — पहली गोली कमर पर और फिर उसके गिरने के बाद चार और गोलियाँ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस की जाँच और चार्जशीट

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में 254 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया है। जाँच के दौरान करीब 35 गवाहों से पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार, दीपक यादव ने “अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और इज्जत बचाने” के लिए यह कदम उठाया। वह इस बात से आहत था कि लोग उसे “बेटी की कमाई पर जीने वाला पिता” कहकर ताने मारते थे।

पारिवारिक तनाव था वजह

जाँच में पता चला कि पिता-पुत्री के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दीपक यादव राधिका को बाहर जाकर कोचिंग देने से मना करते थे।
10 जुलाई को गुरुग्राम के सुशांत लोक, सेक्टर 57 स्थित घर में गुस्से में आकर उन्होंने रसोई में खाना बना रही राधिका पर गोलियाँ चलाईं।
चार गोलियाँ लगने से राधिका की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दीपक यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गाँव के लोग ताना मारते थे कि वह “बेटी की कमाई पर निर्भर है”, जिससे वह मानसिक रूप से दबाव में था।

राधिका का करियर

राधिका एक राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने कई प्रतियोगिताओं में नाम कमाया था। कंधे में चोट लगने के बाद उन्होंने खेल छोड़ दिया और अपने घर के पास एक टेनिस अकादमी में युवाओं को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57