Advertisement

बलरामपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा विभाग का विशेष भ्रमण, घर-घर जाकर पशुओं का उपचार

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा विभाग का विशेष भ्रमण, घर-घर जाकर पशुओं का उपचार

पशुपालकों को मिली बड़ी राहत, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

बलरामपुर, 18 फरवरी 2026/जिले में पशुपालकों को बेहतर एवं सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। इस पहल से दूरस्थ अंचलों के पशुपालकों को समय पर उपचार एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जिससे पशुधन स्वस्थ रह सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

इसी कड़ी में विकासखंड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवीगंज, पिपरोल एवं जामवंतपुर, विकासखंड बलरामपुर के पुटसुरा, जरहाडीह, महाराजगंज तथा विकासखंड कुसमी के बाटा, जलजली एवं पोखर में पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान पशुओं में पाए गए सामान्य एवं मौसमी रोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं तथा पशुपालकों को रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण एवं स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण दल ने घर-घर जाकर पशुओं की स्थिति का अवलोकन किया और जिन पशुओं में बीमारी के लक्षण पाए गए, उनका तत्काल उपचार किया।


केसीसी योजना की दी गई जानकारी

पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पशुपालन के लिए भी केसीसी के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त की जा सकती है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें। ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता की जानकारी विस्तार से समझाई गई तथा विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि पहले छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी पशुओं को दूर ले जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब गांव में ही चिकित्सा सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47