Advertisement

सूरजपुर: पालदनौली ओड़गी में पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया उद्घाटन

पालदनौली ओड़गी में पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया उद्घाटन

महिला सशक्तिकरण और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में बड़ी पहल

सूरजपुर/18 फरवरी 2026/ग्राम पालदनौली ओड़गी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति में “पूरक पोषण आहार” यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस यूनिट में मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया का निर्माण किया जाएगा, जिसका संचालन राधे महिला स्वयं सहायता समूह, पालदनौली ओड़गी द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने समूह की दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस यूनिट की स्थापना से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण और ताजा पोषण आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सुपोषित भारत” के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पालदनौली ओड़गी में इस यूनिट का शुभारंभ इस दिशा में एक ठोस एवं सार्थक पहल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि इस यूनिट में तैयार होने वाला मीठा शक्ति आहार एवं नमकीन पौष्टिक दलिया स्थानीय पौष्टिक सामग्रियों से निर्मित होगा, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को ताजा और पोषक तत्वों से भरपूर आहार समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे आहार की गुणवत्ता और ताजगी दोनों सुनिश्चित होंगी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने राधे महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि यह यूनिट महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब स्वयं सहायता समूह की दीदियां केवल लाभार्थी नहीं रहीं, बल्कि उद्यमी बनकर समाज सेवा के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो रही हैं। यह यूनिट बच्चों एवं माताओं के पोषण के साथ-साथ समूह की दीदियों को स्थायी आजीविका भी प्रदान करेगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47