Advertisement

अंबिकापुर: किसानों को होली से पहले मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल अंतर राशि भुगतान, जिले में खुशी की लहर

किसानों को होली से पहले मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल अंतर राशि भुगतान

जिले के 52 हजार से अधिक किसानों में खुशी की लहर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

अंबिकापुर, 18 फरवरी 2026/राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पूर्व एकमुश्त किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस फैसले से जिले के किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल है।


किसानों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी निर्णय का स्वागत करते हुए लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा निवासी किसान पहरूराम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग 72 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है, जिसकी राशि उन्हें मिल चुकी है। अब अंतर की राशि होली से पहले मिलने की घोषणा से वे अत्यंत प्रसन्न हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

उन्होंने कहा कि होली के बाद विवाह-शादी का सीजन प्रारंभ हो जाएगा, ऐसे में यह राशि पारिवारिक जरूरतों एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में काफी सहायक होगी। पहरूराम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में अत्यंत सराहनीय है।


जिले के 52 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 52,553 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है। इन सभी किसानों को अब अंतर राशि सीधे उनके बैंक खातों में एकमुश्त प्राप्त होगी, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी और रौनक देखने को मिलेगी।


ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस निर्णय से किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। होली से पहले अंतर राशि का भुगतान होने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05