Advertisement

फाइलेरिया मुक्त सूरजपुर का संकल्प: जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले ने स्वयं दवा सेवन कर अधिकारियों-कर्मचारियों को किया प्रेरित

फाइलेरिया मुक्त सूरजपुर का संकल्प: जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले ने स्वयं दवा सेवन कर अधिकारियों-कर्मचारियों को किया प्रेरित

सूरजपुर/18 फरवरी 2026/राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान को नई ऊर्जा देते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र पाटले ने आज स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। उनके इस प्रेरक कदम से जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहित हुए और स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति में सभी ने सामूहिक रूप से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को दवा सेवन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति का सबसे सरल और प्रभावी उपाय सामूहिक दवा सेवन है। उन्होंने विकासखंड सूरजपुर, प्रेमनगर एवं रामानुजनगर क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि सभी लोग स्वेच्छा से आगे आकर दवा का सेवन करें, ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

कलेक्टर के मार्गदर्शन में व्यापक अभियान

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 10 से 25 फरवरी 2026 तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत सूरजपुर, रामानुजनगर एवं प्रेमनगर विकासखंडों के 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को डीईसी, एल्बेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन की ट्रिपल ड्रग थेरेपी निःशुल्क दी जा रही है।
हालांकि गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा सेवन से छूट दी गई है।


2.30 लाख से अधिक लाभार्थियों को दवा सेवन

अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि प्राप्त अंतिम जानकारी तक जिले के 2 लाख 30 हजार 273 लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जा चुका है। मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण जन-स्वास्थ्य अभियान से वंचित न रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05