
बलरामपुर/राजपुर/स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में आज मनाई गई पुण्यतिथि के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल दृढ़ संकल्पों के धनी व्यक्ति थे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वह जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि श्री शुक्ल ने छत्तीसगढ़ में राजनीति में अपनी एक अलग छवि स्थापित की थी केंद्र में संचार मंत्री रहने के दौरान उन्होंने अंबिकापुर में आकाशवाणी की स्थापना कराई थी जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,सत्येंद्र पांडेय, डॉक्टर बी एन द्विवेदी, सुनील चौबे, विकास अंबस्ट, प्रमोद ठाकुर, सुदामा राजवाड़े, लालसाय मिंज, विलियम सोरेन, व अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।
सुनील सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी।









