Advertisement

कांग्रेस ने इस वजह से शुरू किया रेल रोको आंदोलन, यहां ट्रेन को रोका, पटरी पर लेट नारेबाजी कर किया गुस्से का इजहार….

बिलासपुर। त्योहार के अवसर पर ट्रेनों को रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज प्रदेश स्तर पर रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।  बिलासपुर से लेकर महासमुंद तक कांग्रेस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता रेलगाड़ियों को रोककर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने करग़ी रोड कोटा रेलवे स्टेशन में सुबह अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ियों को रोका गया। पटरी में लेटकर रेलवे और केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी करते हुए रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इसी तरह महासमुंद में कांग्रेसी कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल के नेतृत्व महासमुंद रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन के लिए पहुंचे। आरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेन गेट पर ही रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता मेन गेट पर ही नारेबाजी कर रहे हैं। रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से भी चेतावनी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि अगर रेलवे यातायात प्रभावित हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में रेलवे ने रेलवे पुलिस बल को भी तैनात किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47