छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगांवराजनीतिराज्य

पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों को कराया गया मैत्रीबाग का भ्रमण

पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों को कराया गया मैत्रीबाग का भ्रमण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

– विभिन्न प्रकार के जानवरों एवं पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरों पर आयी मुस्कान

राजनांदगांव// जिले के पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को समर कैम्प अंतर्गत मैत्रीबाग भिलाई जिला दुर्ग का भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम में 7 पीएमश्री विद्यालयों के लगभग 440 विद्यार्थी एवं शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे।

चिडिय़ाघर में शेर चीता, बंदर, हिरण, नीलगाय, अजगर सफेद शेर, लकड़बघ्घा, विभिन्न प्रकार के बंदर सहित विभिन्न प्रकार के जानवरों एवं पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान की झलक दिखाई दी। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेश एवं पालकों की सहमति से बच्चों को भिलाई स्थित मैत्रीबाग का भ्रमण कराया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सभी विद्यालयों के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई थी। इसमें छुरिया विकासखंड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला मोरकुटुंब, डोंगरगांव विकासखण्ड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथनिक शाला बोधीटोला एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडीह, डोंगरगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कंडरापारा एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुंडेरा, राजनांदगांव विकासखण्ड अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला हरदी एवं पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कोपेडीह के विद्यार्थी, जिला मिशन समन्वयक एवं पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहरे, सहायक नोडल आदर्श वासनिक, एपीसी रफिक अंसारी, एपीसी केपी विश्वकर्मा, एडीपीओ पीआर झाड़े, मनोज मरकाम, मनोज यादव, दीपक तिवारी, विक्रम शर्मा, पीएमश्री शाला के शिक्षक जीवराखन उइके, भीखम साहू, नारायणी ठाकुर, बाया वर्मा, सरोज वर्मा, सिंह, कन्नौजे एवं शिक्षक शामिल थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!