Advertisement

अखबारी कागज/पेपर का उपयोग फूड पार्सल के लिए ना करें – खाद्य औषधि विभाग

अखबारी कागज/पेपर का उपयोग फूड पार्सल के लिए ना करें – खाद्य औषधि विभाग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – समाचार पत्र दैनिक जीवन में सूचना के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं, न्यूनतम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने ले जाने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाली अखबारी कागज/पेपर का उपयोग किया जाता हैं। फूड पार्सल लाने के लिए आमतौर पर फूड्स को अखबार में लपेटा जाता हैं, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर स्ट्रीट फूड के लिए किया जाता हैं। विक्रेता भोजन पैक करने के लिए और घर पर भी गहरे तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज/ पेपर का उपयोग किया जाता हैं।
पर्यावरणीय परिस्थितियों से भोजन को संदूषण से बचाने के लिए खाद्य पैकेजिंग आवश्यक हैं, लेकिन अखबार के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही का स्थानांतरण होता हैं, जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता हैं, यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। अखबार/पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेड, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते हैं, जो तेल के साथ मिल जाते हैं और खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न कैंसर, महत्त्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसे विभिन्न प्रकार की बिमारियां होने की सभावना रहती हैं। अतएव खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ सामान्यजन एवं खाद्य कार्यकर्ताओं से अपील करता हैं कि खाने के स्टॉल से खाने पीने की चीजें लेने देने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज/पेपर का उपयोग ना करें और यदि कोई खाद्य कारोबारकर्त्ता ऐसा करता हैं तो उसको इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देवे, उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताये और उसे ऐसा न करने की सलाह दे यदि कोई खाद्य कारोबारकर्त्ता बार-बार समझाईश के बाद भी ना माने तो कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन सिग्नल चौक बेमेतरा को सूचित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47