Advertisement

रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक ने आरोप लगाया है कि, आउटलेट में वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे हैं।

युवक ने इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य अधिकारियों और डोमिनोज के हेड ऑफिस से सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, 19 सितंबर को भाठागांव निवासी मृणाल पाठक अपने दोस्तों के साथ पिज्जा खाने के लिए रिंग रोड स्थित डोमिनोज आउटलेट पहुंचे थे। उन्होंने वहां वेज फार्महाउस पिज्जा ऑर्डर किया। पिज्जा तैयार होने के दौरान उनकी नजर ओवन पर गई। मृणाल का कहना है कि उन्होंने देखा कि कर्मचारियों द्वारा वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विरोध करने पर कर्मचारियों सफाई देते नजर आए

युवक के मुताबिक, उन्होंने इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों से सवाल किया और विरोध जताया। इसके बाद कर्मचारी अपनी गलती मानने की जगह पूरे मामले में सफाई देते नजर आए।

हालांकि, वे इससे संतुष्ट नहीं हुआ और आउटलेट से बाहर निकलकर पूरे मामले का वीडियो बनाया। इसके बाद मृणाल ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत की।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग के अधिकारियों और डोमिनोज के हेड ऑफिस तक मामले की जानकारी पहुंचाई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47