Advertisement

संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज ने नवीन अनुविभागीय कार्यालय शंकरगढ़ का किया शुभारंभ जनजातीय बाहुल्य शंकरगढ़ के 60 ग्राम पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ, विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवार भी होंगे लाभान्वित

बलरामपुर 13 जून 2021संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिंतामणि महाराज ने नवघोषित शंकरगढ़ अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रशासनिक कसावट तथा आमजनों की सुगमता को देखते हुए शंकरगढ़ अनुभाग की स्थापना की गई है। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज ने क्षेत्रवासियों को बधाई और नवीन अनुभाग के लिए नियुक्त प्रथम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रवेश पैंकरा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से संबंधित कार्य हेतु क्षेत्रवासियों को कुसमी जाना पड़ता था। किंतु शंकरगढ़ अनुभाग बनने से अब आमजनों को कुसमी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोकहित के इस निर्णय से राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और प्रशासनिक कसावट बढ़ेगी। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा और लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो पाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए इसे गौरव का क्षण बताया और जनजातीय समुदाय की सुविधा के दृष्टिगत इस पहल की सराहना की। अनुभाग कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आमजनों को संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

ज्ञात है कि नवीन अनुभाग के रूप में शंकरगढ़ के 60 ग्राम पंचायत के 86 गांव तथा 2 राजस्व मंडल शामिल होंगे। शंकरगढ़ की कुल आबादी का 73 प्रतिशत जनजातीय समुदाय का है तथा जिसमे भी 1412 परिवार विशेष पिछड़ी जनजाति के है। ऐसे में अनुभाग कार्यालय बनने से इन्हें सीधा लाभ होगा तथा संवेदनशील व भौगोलिक रूप से दूरस्थ व पाट क्षेत्रों के नागरिकों तक प्रशासन की पहुंच सुगम होगी। अनुभाग बनने से पूर्व में संचालित सभी विभागों के आपसी समन्वय से शासकीय कार्यों/योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो पायेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, श्रीमती विजेता तिर्की, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री हुमंत सिंह, शंकरगढ़ श्री शिवशंकर मरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी श्री आर.एस.लाल, एसडीओपी कुसमी श्री मनोज तिर्की, जनपद सीईओ श्री प्रमोद सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05