Advertisement

ED Raid: AAP नेता संजय सिंह के घर पड़ा ईडी का छापा, जानें किस मामले में हो रही कार्रवाई

नई दिल्ली: ED Raid: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के बुधवार सुबह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची है. ईडी की टीम ने सिंह के घर पर रेड डाली है. इस बात की पुष्टि खुद आप सांसद संजय सिंह ने की. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनके घर पर ईडी पहुंची है. इसी साल मई महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी. उस दौरान उनके करीबियों के घर की तलाशी भी ली गई थी.

दावा- शराब नीति मामले में हो रही कार्रवाई
आधिकारिक तौर पर यह बात सामने नहीं आई है कि छापेमारी किस मामले में हो रही है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले में ही की जा रही है. बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पहले से इस मामले में जेल में हैं.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

जांच एजेंसियों पर उठा चुके सवाल
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ईडी और सीबीआई को पहले से सवालों के घेरे में खड़ा करते रहे हैं. वो कह चुके हैं कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है, एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है

आज सिसोदिया की बेल पर सुनवाई
शराब नीति मामले में दिल्ली की आप सरकार पहले ही अपना पक्ष रखते हुए कह चुकी है कि यह कोई घोटाला नहीं है. शराब नीति घोटाला मामले की जांच में नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. लेकिन इससे पहले ही में संजय सिंह के घर ईडी पहुंच गई है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM