Advertisement

कल से शुरू हो रहा वर्ल्ड कप का महामुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स

World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा. चंद घंटों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो जाएगी. वनडे वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण होगा.  यह टूर्नामेंट देश के अलग-अलग शहरों के 10 स्टेडियम में खेला जाएगा.

1. कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा?

वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं.

2. कितने मुकाबले खेले जाएंगे?

पूरे वर्ल्ड कप में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. सबसे पहले राउंड रॉबिन मुकाबले होंगे. इस स्टेज में एक टीम बाकी सभी 9 टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. जिन चार टीमों के पास सबसे ज्यादा अंक होंगे, वे टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी. दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

3. कब तक खेले जाएंगे मुकाबले?

वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होंगे और 19 अक्टूबर को फाइनल होगा. यानी कुल 46 दिन तक यह टूर्नामेंट चलता रहेगा. सभी मुकाबलों के लिए दो समय निर्धारित हैं. दिन में होने वाले मुकाबले सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे और डे-नाइट मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

4. किन-किन वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच?

भारत के 10 शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे. इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और धर्मशाला, शामिल हैं।

5. कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट?

वर्ल्ड कप 2023 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. वहीं मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.

6. क्या रिजर्व डे भी रखे गए हैं?

दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. निर्धारित मैच की तारीख के अगले दिन रिजर्व डे रखे गए हैं.

8.कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ?

फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई और ईडन गार्डंस, कोलकाता में खेले जाएंगे.

9. इसदिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

यह महामुकाबला 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला आयोजित होगा.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM