Advertisement

बेरला तहसील का पटवारी निलंबित

बेमेतरा 13 जून 2021जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 29 ग्राम बांसा के पटवारी युवराज साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध एक किसान द्वारा जमीन खरीदी-बिक्री की बिक्री नकल व सीमांकन के लिए अवैध रुप से राशि की मांग करने की शिकायत की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को शो-काज नोटिश जारी किया गया था। युवराज साहू द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण समाधान कारक नही होने के कारण उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि मे श्री साहू का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत किया गया है। इस दौरान उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नव पदस्थ कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने कहा है कि कोई भी शासकीय कर्मचारी/अधिकारी यदि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के काम करने मे हीलाहवाला करता है अथवा राशि की मांग करने पर संबंधित शासकीय सेवक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57