ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Election 2023: विधानसभा चुनावों में खपाने के लिए लाए गए 47 लाख रुपये के पुराने नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…

भोपाल। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गई है. वही विधानसभा चुनाव में पैसों के लेनदेन और परिवहन पर नजर रख रही ग्वालियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 47 लाख रुपये कीमत के 500, 1000 के पुराने नोट पकडे हैं, ये वो नोट हैं जो नोटबंदी के दौरान बंद हो गए थे, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इन रुपयों का इस्तेमाल चुनावों में किया जाना था, पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है, पुलिस ने निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता, 500, 1000 के पुराने नोट जब्त

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्वालियर पुलिस ने बीती रात नदी गेट पर चैकिंग के दौरान एक सराफा कारोबारी एक एक्टिवा स्कटर से 5 लाख कैश पकड़ा था सराफा कारोबारी अनुराग वर्मा इसके पेपर्स नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने कैश जब्त कर लिया था लेकिन आज पुलिस ने नोटबंदी के दौरान 2016 में बंद हो चुके 500 और 1000 हजार रुपये के नोटों का जखीरा पकड़ा है।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि आरोपी से इन पुराने नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है कि वो कहाँ से लाया था और किसे देने जा रहा था, सम्भावना है विधानसभा चुनाव में इन नोटों को खपाने की कोई प्लानिंग हो, उन्होंने कहा कि आरोपी औ रकेश के बारे में निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!