
करोड़ों हिंदुओं के आस्था के स्थान अयोध्या नगरी में बन रहे राम मंदिर में भी आर एस एस और भाजपा से जुड़े लोगों ने भ्रष्टाचार शुरू कर दिया: सुनील सिंह
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा है की करोड़ों हिंदुओं के आस्था के स्थान अयोध्या नगरी में बन रहे राम मंदिर में भी आर एस एस और भाजपा से जुड़े लोगों ने भ्रष्टाचार शुरू कर दिया है भगवान श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी ने राम जन्म भूमि ट्रस्ट के करोड़ों रुपए चंपत कर दिए अयोध्या सदर तहसील के बाग वीजैसी गांव में 5 करोड़ 80 लाख रुपए कीमत वाली गाटा संख्या 245 244 और 246 की जमीन सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी नाम व्यक्तियों ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक से 18 मार्च को दो करोड़ रुपए में खरीदी थी इसी दिन शाम 7:10 पर हुई जमीन खरीदी में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह बने थे ठीक इसके पांच मिनट बाद इसी जमीन को चंपत राय ने सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से साढे अठारह करोड़ में खरीदा जिसमें 17 करोड रुपए आरटीजीएस के जरिए पेशगी के तौर पर दिए गए हैं दो करोड़ रुपए में खरीदी गई जमीन का दाम लगभग प्रति सेकंड साढ़े पांच लाख बढ़ गया दुनिया में किसी भी जगह पर इस तेजी से दाम नहीं बढ़ते हैं राम जन्म मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा आराध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय बैनामा कराने में गवाह थे वहीं जमीन को ट्रस्ट के नाम पर खरीदने में भी गवाह बन गए यह सरासर भ्रष्टाचार का मामला है और प्रधानमंत्री जी से हम मांग करते हैं कि इसकी जांच की और सीबीआई के जरिए कराकर भ्रष्टाचारी लोगों को जेल में डाला जाए क्योंकि यह हमारे देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ साथ उन करोड़ों लोगों के भरोसे का भी सवाल है जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा राम मंदिर निर्माण के लिए दिया है।









