Advertisement

16 जून को मुख्यमंत्री वर्चुअल के माध्यम से लगभग 244.404 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण और भूमि पूजन

गोपाल सिंह विद्रोही खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ /सूरजपुर/14 जून2021प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 जून बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा सूरजपुर जिले के 244 करोड़ 40 लाख रूपये के 123 विकासपरक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विश्रामपुर एसईसीएल क्षेत्र स्नेह मिलन आॅडिटोरियम में आयोजित वर्चुयल माध्यम से दोपहर 12 बजे से जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से रूबरू भी होंगे। मुख्यमंत्री इसके तहत 82 करोड़ 71 लाख रूपये के 34 कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा 161.69 करोड़ रूपये के 89 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।*

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सूरजपुर जिले में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियो हेतु 264 जी.ए.डी. भवन निर्माण हेतु 28.50 करोड़ रुपये का लोकार्पण तथा जल संसाधन विभाग अंतर्गत लोलकी, सिलौटा, बतरा एवं परशुरामपुर जलाशय के 4 कार्यो हेतु 8.25 करोड़ का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी प्रकार मुख्यमंत्री छ.ग. राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) जल जीवन मिशन अंतर्गत 162 सोलर ड्यूल पंप स्थापना एवं सौर सामुदायिक सिंचाई योजना हेतु 17 करोड, जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामों के शत प्रतिशत घरेलू कलेक्शन हेतु सूरजपुर के 30.83 करोड़ के कार्यों, छ.ग. मेडिकल सर्विसेस अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु 4.7 करोड़, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 49 कार्यो के लिए 59 करोड़ का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग सूरजपुर के 19.68 करोड़ रूपये के 3 कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 31 कार्यो के लिए 76.31 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) 26 कार्यो के लिए 14.12 करोड़, छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड हेतु मंडी प्रांगण प्रतापपुर में 5400 मेट्रिक टन गोदाम निमार्ण कार्य एवं महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में 20000 मेट्रिक टन क्षमता गोदाम निर्माण कार्य एवं 5000 मेट्रिक टन क्षमता का मोलासिस टैक निर्माण हेतु 9.52 करोड़ का जिले में लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57