Advertisement

चिंतामणि महाराज बीजेपी में हुए शामिल…ओम माथुर की मौजूदगी में सदस्यता ली

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बता दें कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में चिंतामणि महाराज  ने बीजेपी में समाज के सदस्यों के साथ सदस्यता ली है। बता दे कि चिन्तामणि महाराज भाजपा से कांग्रेस में गए थे। वहीं, वे कांग्रेस की टिकट से 2 बार विधायक भी रह चुके हैं। लेकिन, टिकट न मिलने के कारण उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपना रखा है।

चिन्तामणि ने भापजा में शामिल होने के बाद कहा, कि मेरी घर वापसी हुई है। चिंतामणि महाराज ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के विरुद्ध चुनाव लड़ने की बात कही थी। 2 नवंबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57