Advertisement

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में 6 नामांकन पत्र अस्वीकृत, 50 नामांकन स्वीकृत

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में 6 नामांकन पत्र अस्वीकृत, 50 नामांकन स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – जिलें की तीनों विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गयी। इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा में अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तक 16 अभ्यर्थियों के द्वारा 24 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये थे। इसमें आज की गयी संवीक्षा में एक अभ्यर्थी दीपक कुमार रात्रे का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया। वही 15 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किये गये। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा से 21 अभ्यर्थियों ने 30 नाम निर्देशन पत्र जमा किये। उनमें से तीन प्रत्याशियों विरेन्द्र कमार बंजारे, दरवन सिंग वर्मा और मनमोहन ठाकुर के नामांकन अस्वीकृत हुए। शेष 18 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किये गये। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ से 19 प्रत्याशियों ने 27 नामांकन पत्र जमा किये। इसमें से दो अभ्यार्थियों सनत कुमार मारखंडे और अविनाश धृतलहरे का नामांकन अस्वीकृत किया किया गया। शेष 17 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए। इस प्रकार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 50 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किये गये। नाम वापस लेने की अन्तिम तारीख 2 नवंबर 2023 हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57