Advertisement

धान खरीदी में किसी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : कलेक्टर एल्मा

धान खरीदी में किसी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : कलेक्टर एल्मा

धान उपार्जन संबंधी प्रशिक्षण में अनुपस्थित एवं समय पन उपस्थित नहीं होने पर 42 नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – कलेक्टर पीएस एल्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के संबंध में आज यहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में सूचना के बावजूद निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने और प्रशिक्षण से अनुपस्थिम 42 धान उपर्जान केन्द्र के नोडल अधिकारियों कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कारण बताओं नोटिस जारी किया। मालूम हो कि पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले में भी धान खरीदी कल 1 नवम्बर बुधवार से शुरू हो रही हैं। इसी को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11:45 बजे धान उपर्जान केन्द्र के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित था, इस प्रशिक्षण में कई नोडल अधिकारी अनुपस्थित और कुछ निर्धारित प्रशिक्षण समय के बाद आये। इस पर कलेक्टर श्री एल्मा ने नाराजगी जतायी।उन्होंने ने कहा कि धान खरीदी कार्य महात्वपूर्ण है और आपका इसके प्रति उदासीनता लापरवाही का द्योतक है । कलेक्टर प्रशिक्षण में कहा कि ने कहा कि धान खरीदी संबंधी आयोजित सभी बैठक और प्रशिक्षण में समय का पालन करें। धान खरीदी में किसी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57