
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये सवाल, भाजपा ने कांग्रेस पर सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया
दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये सवाल, भाजपा ने कांग्रेस पर सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया
जम्मू/नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सोमवार को सवाल उठाया और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी ‘‘नफरत’’ में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का ‘‘अपमान’’ किया है।.
उनके बयान से एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली और कहा कि यह उनका अपना विचार है तथा पार्टी के रुख को प्रदर्शित नहीं करता।.