Advertisement

10 विधानसभा सीटों के लिए इतने बजे शुरू होगी वोटिंग, 40.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

10 विधानसभा सीटों के लिए इतने बजे शुरू होगी वोटिंग, 40.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें से दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में मतदान वाले 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं।पहले चरण में राज्य के कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में कुल 5304 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे।
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए पहले चरण में 7 नवम्बर को पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57