दीपावली से पहले प्याज की कीमत बढ़ी, सरकार जवाब दे : प्रियंका गांधी

दीपावली से पहले प्याज की कीमत बढ़ी, सरकार जवाब दे : प्रियंका गांधी

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दीपावली से कुछ दिनों पहले प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दीपावली सप्ताह-भर दूर है, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों के दाम में पहले से आग लगी हुई है। प्याज की कीमत अचानक बहुत तेजी से बढ़ने लगी है, जबकि भारत दूसरा सबसे बड़ा प्याज-उत्पादक देश है।’’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘पिछले साल हमारे किसान भाइयों ने 31 लाख मीट्रिक टन प्याज पैदा किया। वह कहां है? जगत सेठ के गोदाम में? या रखरखाव की लापरवाही के चलते सड़ गया सरकारी गोदाम में?’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, चीनी के अलावा अरहर और उड़द की दालें भी आम नागरिक की पहुंच के बाहर चल रही हैं। आदमी क्या खायेगा और क्या खिलायेगा? त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा? सरकार जवाब दे।’’