Advertisement

कांग्रेस की योजनाओं एवं घोषणाओं को ध्यान से समझ कर कांग्रेस का समर्थन करें: सुनील सिंह

कांग्रेस की योजनाओं एवं घोषणाओं को ध्यान से समझ कर कांग्रेस का समर्थन करें: सुनील सिंह

बलरामपुर सामरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8 के प्रत्याशी विजय पैकरा कांग्रेस के समर्थन के लिए जिला प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर सुनील सिंह के द्वारा राजापुर जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आज जनसंपर्क कर लोगों से संपर्क साधा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की ताकि प्रदेश में किसानों की सरकार फिर से स्थापित हो सके और जनहितैषी कार्यों को फिर से आगे बढ़ाया जा सके। विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस सरकार की योजनाएं और घोषणाएं के बारे में बताया गया।

जनसंपर्क के दौरान आम लोगों से चर्चा एवं कांग्रेस के लिए उनका उत्साह और प्रोत्साहन कांग्रेस के पक्ष में देखा गया कई जगहों पर जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस की योजनाओं एवं घोषणाओं को विस्तृत रूप से आम लोगों को समझाया गया जिसमें मुख्य रूप से जो घोषणाएं कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो घोषणाएं की गई है उनका विस्तृत रूप से समझने की कोशिश की गई और लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन के लिए आग्रह किया गया। जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ कांग्रेस के पक्ष में अपना राय देते हुए समर्थन देने की बात कही प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर सुनील सिंह एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा मुख्य रूप से इन योजनाओं को आम लोगों के बीच में रख विस्तृत रूप से लोगों के सामने रखने की कोशिश की जो इस प्रकार से हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)


सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली, महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ, आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना, राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे, छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ, राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

किसानों का कर्ज माफ,जातिगत सर्वे कराया जाएगा,20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे, 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष, लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए, सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा।

बलरामपुर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क के दौरान उन्होंने आम जनता के सामने कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं घोषणाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस का समर्थन करने हेतु आग्रह किया, जिसमें बलरामपुर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति के साथ कांग्रेस द्वारा घोषित की गई घोषणाएँ की जानकारी देते हुए विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57